डीडीसी ने आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में जनसमस्याओं पर की त्वरित कार्रवाई

भास्कर न्यूज|गुमला उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस जन संवाद कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने भाग लिया और अपनी व्यथा, समस्याएं एवं आवश्यकताओं को डीडीसी के समक्ष रखा। जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं राशन, आवास, स्वास्थ्य, नगर निकाय व्यवस्था, सड़क निर्माण, नशा मुक्ति, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा आदि विषयों से जुड़ी थीं। जिनमें लगभग दो दर्जन समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया गया। जबकि शेष मामलों पर त्वरित व संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सिसई निवासी अभिषेक उरांव के भाई बंधन उरांव हिमाचल प्रदेश के नैनाटिकर में रोजगार के िलए गए हुए थे। विगत 21 जुलाई 2025 से वह उस जगह से गुमशुदा हैं। अभिषेक ने अपने भाई को अपने स्तर से ढूंढने का बहुत प्रयत्न किया किंतु वह असफल रहें। जन शिकायत निवारण दिवस में डीडीसी को आवेदन सौंपकर अपने भाई को ढूंढने के िलए अनुरोध किया है। इनके आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई के िलए पुलिस अधीक्षक व श्रम अधीक्षक को निर्देशित किया गया है। पालकोट निवासी सीता मुनि देवी ने बताया कि इनके पति की मृत्यु वर्ष 2023 में हो चुकी है। जिससे बच्चों के पालन पोषण में इन्हें काफी कठिनाई आ रही है। इन्होेंने अपनी 6 वर्षीय पुत्री के पढ़ाई के लिए स्पासंरशिप योजना का लाभ दिलाने का अनुरोध किया है। आवेदन को देखते हैं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक सहायता व योजना का लाभ दिलाने के िलए निर्देशित किया गया। कुलाबीरा गांव निवासी राजपति साहू ने बताया कि भारी बारिश के कारण उनका कच्चा मकान ढह गया है। यह किसी अन्य व्यक्ति के घर पर रह रहें हैं। उन्होंने आवास योजना के तहत लाभ अथवा आपदा राहत राशि देने की मांग की है। डीडीसी ने बीडीओ को उचित सहायता व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जन शिकायत निवारण दिवस में आंगनबाड़ी सेविका, जमीन विवाद, आवास योजना, सामाजिक पेंशन, सड़क निर्माण, रोजगार सहायता, घरेलू विवाद समाधान आदि विषयों से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए। डीडीसी ने सभी आवेदनों को पर संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि समयबद्ध, पारदर्शी व मानवीय दृष्टिकोण से समस्याओं का समाधान करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *