डीपीएल सीजन-7 मुकाबला आज से

भास्कर न्यूज | धमतरी विधानसभा स्तरीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 धमतरी प्रीमियर लीग (डीपीएल सीजन-7) का आयोजन 4 जनवरी से मिशन ग्राउंड में होगा। यह आयोजन मॉर्निंग क्रिकेट क्लब धमतरी द्वारा किया है। प्रतियोगिता में शहर की 20 और ग्रामीण अंचल की 12 चुनिंदा टीमों समेत कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता टीम को 2 लाख रुपए नगद एवं विनर ट्रॉफी तथा उपविजेता को 1 लाख रुपए नगद एवं रनरअप ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज के खिलाड़ी को 15 हजार रुपए नगद व ट्राफी, बेस्ट बॉलर को 10 हजार रुपए नगद व ट्राफी, बेस्ट बेट्स मैन को 10 हजार रुपए नगद एवं ट्राफी, मैन ऑफ द मैच फाइनल के खिलाड़ी को 10 हजार रुपए नगद व ट्रॉफी समेत अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजक मॉर्निंग क्रिकेट क्लब के सकुश गुप्ता ने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारी अंतिम चरण में है। 32 टीमों में पहले लीग राउंड होंगे। इसके बाद चयनित टीमों के बीच नाकआउट के माध्यम से मुकाबले होंगे। टीमों को 8 ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में 4 टीम होगी। जिनके मध्य लीग राउंड के मुकाबले होंगे। जो 8-8 ओवरों का होगा। इनमें से चयनित टीमों को नाकआउट राउंड में खेलना होगा। जो 10-10 ओवरों का होगा। प्रतिदिन 4 मैच खेले जाएंगे। जिनका समय पहला शाम 6 बजे, दूसरा 7.30 बजे, तीसरा रात 9 बजे तथा अंतिम मैच रात 10.30 बजे से खेला जाएगा। मिशन ग्राउंड में दुधिया रोशनी में होने वाले टूर्नामेंट के लिए मॉर्निंग क्रिकेट क्लब द्वारा व्यापक तैयारी हो गई है। पहले चरण में मैदान को समतल करते हुए पूरी तरह से उसे दुरूस्त किया जा रहा है। इसके बाद लाइटिंग व्यवस्था, बेरिगेटिंग, स्टेज आदि के काम किए जाएंगे। ये हैं 32 टीमें {ग्रामीण अंचल- तरसींवा, भटगांव, तेलीनसत्ती, सोरम, अछोटा, परसतराई, दोनर, अरौद, संबलपुर, लोहरसी, सेहराडबरी तथा शंकरदाह की टीम को प्रवेश दिया है। {शहर- पोस्ट आफिस वार्ड, विवेकानंद वार्ड, सदर उत्तर, बठेना, अंबेडकर वार्ड, रिसाईपारा, नवागांव, कोष्टापारा, सुंदरगंज वार्ड, हटकेशर, जालमपुर, सोरिद, औद्योगिक वार्ड, मकेश्वर वार्ड, महात्मा गांधी वार्ड, ब्राम्हणपारा, रामपुर, साल्हेवार पारा एवं डाकबंगला वार्ड की टीम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *