धमतरी| मराठापारा के दो लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर देहदान के लिए फॉर्म भरा। मराठापारा निवासी मनीष राव पवार 54 वर्ष और संजय कुमार गायकवाड़ 73 वर्ष दोनों रिश्तेदारी में भाई हैं। दोनों ने विचार कर देहदान की सोची। शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचकर फॉर्म भरा। चर्चा के दौरान मनीष और संजय ने बताया कि मरने के बाद यह शरीर राख हो जाता है, जो किसी के काम नहीं आता, लेकिन यदि किसी के काम आ जाए, तो यह बहुत बड़ी बात होगी। यह विचार आने पर दोनों ने देहदान की घोषणा की।


