डीवीसी भूमि संरक्षण विभाग को गृह मंत्रालय से तीसरी बार सम्मान

भास्कर न्यूज | हजारीबाग पूर्व एवं पूर्वोत्तर क्षेत्रों (13 राज्यों) के संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन व पुरस्कार वितरण समारोह में दामोदर घाटी निगम भूमि संरक्षण विभाग, हजारीबाग को वर्ष 2023-24 के लिए द्वितीय राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व विभाग को वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 में भी गृह मंत्रालय द्वारा यह सम्मान प्राप्त हो चुका है। समारोह मे फेयर होटल्स एंड रिसॉर्ट्स, कमारकुची सोनपुर, टेपेसिया, गुवाहाटी, असम में गृह मंत्रालय भारत सरकार के राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ हेमन्त बिस्वा शर्मा ने डीवीसी, हजारीबाग के परियोजना प्रमुख संजय कुमार को राजभाषा शील्ड तथा राजभाषा अधिकारी डॉ. जितेंद्र झा को राजभाषा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने थे। राजभाषा सचिव अंशुल आर्या एवं संयुक्त सचिव डॉ. मीनाक्षी जॉली की भी उपस्थिति रही। भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (पूर्व क्षेत्र) के अंतर्गत “क” क्षेत्र (बिहार, झारखंड एवं अंडमान-निकोबार द्वीप समूह) में राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन हेतु हजारीबाग भूमि संरक्षण विभाग को गृह मंत्रालय द्वारा द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार प्राप्त करते संजय कुमार।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *