डीसीए जालोर बी-टीम 22 रन से जीती, विकास मैन ऑफ द मैच

जिले में फिलहाल डीसीए की दो एकेडमी में जिला स्तरीय अंडर-14 चैलेंजर प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जालोर एकेडमी में प्रतियोगिताएं शुरू हो चुकी है, जबकि भीनमाल में शनिवार से शुरू होगी। जालोर में शुरू हुई प्रतियोगिता के तहत जालोर अंडर-14 बी टीम ने टीम-ए टीम को 22 रनों से हराकर जीत हासिल की। डीसीए कोच फिरोज खान ने बताया कि पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बी टीम ने निर्धारित 35 ओवर में 152 रन बनाकर 4 विकेट खोए। टीम की शुरुआत संयमित रही और मध्यक्रम के बल्लेबाज़ों ने पारी को संभालते हुए आगे बढ़ाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ए-टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती दिखाई दी। बी-टीम की गेंदबाज़ी सटीक और अनुशासित रही, जिसके कारण ए-टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही। निर्धारित 32.5 ओवर में ए-टीम 9 विकेट पर केवल 130 रन ही बना सकी और 22 रनों से पराजित हो गई। प्रतियोगिता के दौरान ऑलराउंडर के रूप में विकास के अच्छे प्रदर्शन के कारण मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया। विकास ने 75 गेंदों में 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली और गेंदबाज़ी में 4 ओवर डालकर 20 रन देते हुए 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। जालोर के 3 खिलाड़ी राज्य-राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे जालोर में डीसीए एकेडमी 2021 से संचालित हो रही है। ऐसे में जालोर के खिलाड़ियों को मंच मिला और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जालोर के 3 खिलाड़ियों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे। 2022-23 में जालोर की खिलाड़ी तरन्नुम खान ने आरसीए की महिला अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी व अंडर-23 चैलेंजर ट्रॉफी में चयन हुआ। बीसीसीआई की केरल में नेशनल टी-20 टूर्नामेंट में भाग लिया। वहीं अक्षय वैष्णव ने जालोर से अच्छा प्रदर्शन करते हुए राजस्थान की अंडार-16 टीम से चयनित होकर बीसीसीआई की ओर से आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉपी में भाग लिया। इसके अलावा राजस्थान अंडर-16 चैलेंजर प्रोतियोगिता में गेंदबाज़ी में 25 विकेट लेकर राजस्थान में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह अभराज सिंह ने विनोद मैंक्ड ट्रॉफी 2025-26 में राजस्थान अंडर-19 के स्क्वायड में चयनित हुए। आरसीए के नेशनल कैंप में भाग लिया। आरसीए 2024-25 की अंडर-19 के वन-डे प्रतियोगिता में 18 विकेट लेकर चैलेंजर ट्रॉफी में पहला स्थान हासिल किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *