डीसी के जिला बदर करने के बाद रामा पांडेय को झामुमो ने 6 माह के लिए किया निलंबित

भास्कर न्यूज| चाईबासा जिले के उपायुक्त चंदन कुमार को अपराधकर्मी के रूप में चिह्नित कर रामा पांडेय को छह महीने के िलए जिला बदर किए जाने के बाद झामुमो ने भी कार्रवाई की है। झामुमो जिला समिति की कोर कमेटी ने रामा शंकर पांडेय उर्फ रामा पांडेय को अगले 06 माह तक के लिए निलंबित कर दिया है। यह जानकारी झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने दी। लागुरी ने कहा कि उपायुक्त द्वारा पांडेय को 6 माह के लिए जिला बदर किए जाने के बाद जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में परिसदन चाईबासा में झामुमो जिला समिति की एक बैठक हुई। बैठक में मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से पांडेय को 06 माह तक के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। साथ ही पांडेय पर लगे रंगदारी जैसे संगीन आरोप की जांच करने के लिए 07 सदस्यों की जांच कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें झामुमो जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र महतो, मो. इकबाल अहमद, दीपक कुमार प्रधान, जिला संगठन सचिव चन्द्रमोहन बिरूवा, वृंदावन गोप और जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी को जांच कमेटी में शामिल किया गया है। यह कमेटी पांडेय के विरुद्ध लगे रंगदारी मांगने समेत कई संगीन आरोप पर 15 दिन के अंदर जांच कर जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम को रिपोर्ट सौंपेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *