चाईबासा| तांतनगर प्रखंड में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। लोवाहातु की जयंती सामड़ ने 21 जून की सुबह दो पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया। सभी बच्चे और मां स्वस्थ हैं। जयंती को 21 जून की रात प्रसव पीड़ा हुई। परिजन उसे सुबह करीब 4 बजे तांतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां तैनात डॉक्टरों ने उसे भर्ती किया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसने एक-एक कर तीन बच्चों को जन्म दिया। जयंती की शादी मंझारी प्रखंड के रांपाड़ा गांव में अनिल सुंडी से हुई है। वह इन दिनों अपने मायके लोवाहातु में रह रही है। तीन बच्चों के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है।


