डीसी के निर्देशों के बावजूद बाजारों में लाइट्स जलती रहीं

अमृतसर सिटी | डीसी की स्वैच्छिक ब्लैकआउट के निर्देशों को लोग नजरअंदाज करते दिखे। यूनिवर्सिटी के सामने वाले बाजार में लाइटें पूरी तरह ऑन थीं। बाहर लगे साइन बोर्ड और छतों पर लगे बोर्ड भी रोशनी से जगमगा रहे थे। पुरानी चुंगी मोड़, छेहर्टा रोड और खंडवाला बाजार में भी यही हाल रहा। ऊंची इमारतों पर लगे बोर्ड भी रोशनी बिखेरते रहे। भास्कर न्यूज | अमृतसर भारत-पाक के बीच तनाव कम होने पर डीसी ने अब स्वैच्छिक ब्लैकआउट का निर्देश जारी किया है। डीसी के आदेश के मुताबिक स्ट्रीट लाइट्स बंद करने का निर्देश भी दिया गया। जारी निर्देश में लिखा है कि लोग खुद ही अपने घरों के बाहर की लाइटें बंद रखें। सुनिश्चित करें कि रोशनी घर से बाहर न जाए। डीसी ने साफ किया कि बिजली सप्लाई बंद करने की कोई योजना नहीं है मगर रेड अलर्ट के दौरान नियमों का पालन नहीं हुआ तो मजबूरी में बिजली काटनी पड़ सकती है। वहीं स्कूलों-कॉलेजों को सुबह 10.30 से दोपहर 2.30 तक खोलने की मंजूरी दी गई है। बता दें कि भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते 6 दिन स्कूल और कॉलेज बंद रहे। वहीं मंगलवार को बाजारों में चहल-पहल रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *