गिद्दी| अरगडा साईं मंदिर समिति की बैठक बुधवार को मंदिर प्रांगण में हुई। बैठक में अरगडा साईं मंदिर का आठवां वार्षिक उत्सव 18 जनवरी को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। वार्षिक उत्सव के दिन मंदिर में सजावट व आकर्षक िवद्युत सज्जा करने, मंदिर में विशेष पूजा अर्चना, आरती एवं भंडारे का आयोजन करने की बात कही गई। बैठक की अध्यक्षता गुड्डू चंद्रवंशी ने की। मौके पर सोहराय राम, संजू दोषी, सुशील सिंह, गरीबा भुइयां, अनिल चौधरी, संटू, भूपत ठक्कर, मुन्ना सिंह, सुमन ठाकुर, शिवभजन समेत दर्जनों समिति के सदस्य मौजूद थे। रामगढ़ | नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स कम करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे भरेचनगर धनहारा के युवक सह समाजसेवी रवि कुमार ने डीसी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार और सिटी मैनेजर प्रेम प्रकाश पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद कार्यालय से सूचना के अधिकार के तहत कुछ जानकारी मांगी थी। लेकिन उन्हें गलत जवाब दिया गया। जिसका उनके विरोध किए जाने पर नगर परिषद के पदाधिकारियों ने उन्हें छत से धकेल देने की धमकी देते हुए अपना आवेदन वापस लेने का दबाव बनाया। इस मामले में रवि ने डीसी से जांच की मांग करते हुए नगर परिषद के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।


