मारपीट के आरोपी को भेजा जेल

भास्कर न्यूज | रामगढ़ रामगढ़ कॉलेज रोड के पंचवटी आईवीवाई अपार्टमेंट निवासी राजेश कुमार ने आवेदन देकर अरुण कुमार गोयल पर मारपीट व गाली गलौज करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। बुधवार को पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में राजेश कुमार ने आवेदन में कहा है कि 15 जनवरी की सुबह वह अपने बच्चे को स्कूल भेजने के लिए बस में बैठाने जा रहा था। अपार्टमेंट के मुख्य गेट के सामने खड़ा था। इस बीच अरूण गोयल वहां पहुंचा और गाली-गलौज कर मेरे नाक के बगल में दांत से काट लिया। वहां मौजूद लोगों ने मुझे बचाया। इसके बाद वह दौड़कर अपने घर गया और वहां से तलवार लेकर गार्ड रूम तक आया। उसने मुझे जान से मारने की नीयत से मेरे पेट में वार किया। यह सब घटना सीसीटीवी में रिकार्ड है। मेरे बचने की कोशिश के बाद भी उसने सिर पर तलवार से वार किया। उसने मेरा दाहिना गाल काट दिया। यह सब देखकर मेरी पत्नी मुझे बचाने के लिए वहां आई। मेरी पत्नी को गाली गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने राजेश कुमार को सदर अस्पताल में इलाज कराया। इस संबंध में रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मारपीट करने व गाली-गलौज करने के आरोपी अरूण पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया है। उस पर पहले भी एक मामला रामगढ़ थाना में दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *