डीसी ने किया जवाहर नवोदय विद्यालय गांडेय का निरीक्षण:छात्रों से पढ़ाई और सुविधाओं के बारे में ली जानकारी, दिए आवश्यक निर्देश

गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने आज गांडेय स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था, शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। डीसी ने कक्षाओं का निरीक्षण कर छात्रों से उनकी पढ़ाई, परीक्षा की तैयारियों और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्रों की पढ़ाई में आ रही चुनौतियों पर भी चर्चा की और समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। बच्चों को मिल रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की निरीक्षण के दौरान डीसी ने शैक्षणिक गतिविधियों, पेयजल, शौचालय, आधारभूत संरचना और किचेन शेड का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों को मिल रहे भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की। इसके अलावा विद्यार्थियों की उपस्थिति, साफ-सफाई और विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। डीसी ने विद्यालय में रखे उपस्थिति पंजी, सामग्री पंजी और अन्य अभिलेखों की भी जांच की। उन्होंने कहा कि बच्चों का समग्र विकास, मानसिक, बौद्धिक और नैतिक विकास सुनिश्चित करना शिक्षकों, अभिभावकों और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा ही वह आधार है जिस पर राज्य और देश का भविष्य टिका है। इस निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, गोपनीय प्रभारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *