मधुपुर रेलवे स्टेशन से वाहन चोरी का खुलासा:धनबाद-गिरिडीह में सक्रिय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 14 मोटरसाइकिल बरामद

मधुपुर रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 20 जुलाई को दर्ज मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 29 जुलाई को मधुपुर रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया। पूछताछ में उसकी पहचान सुनील ठाकुर (28) के रूप में हुई। वह धनबाद जिले के मनियाडीह थाना क्षेत्र के चरकखुर्द का रहने वाला है। धनबाद रेलवे स्टेशन से चाेरी की बात भी स्वीकारी पूछताछ के दौरान सुनील ने न केवल मधुपुर रेलवे स्टेशन से 20 जुलाई को हुई चोरी बल्कि धनबाद रेलवे स्टेशन से 11 जुलाई को हुई चोरी की भी बात स्वीकार की। उसने धनबाद और गिरिडीह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 13 मोटरसाइकिल चोरी करना भी कबूल किया। अपराध स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस अधीक्षक, रेल धनबाद के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम बनाई गई। इस टीम ने मधुपुर रेलवे स्टेशन से चोरी गई हीरो स्प्लेंडर प्लस को गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पुरनी पटरिया गांव से बरामद किया। रोहित गिरिडीह का है रहने वाला यहां से दूसरे आरोपी रोहित यादव (21) को भी गिरफ्तार किया गया। रोहित गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पुरनी पटरिया गांव का रहने वाला है। धनबाद रेलवे स्टेशन से चोरी गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। अब तक आरोपियों के बयान और छापामारी के आधार पर कुल 14 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की जा चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *