डीसी ने रविदास महाराज के प्रकाश पर्व व यात्रा पर संबंधित विभागों को दिए निर्देश

भास्कर न्यूज | लुधियाना डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के संबंध में विशाल शोभा यात्रा की तैयारियों के लिए एक मीटिंग की और शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और सफाई व्यवस्था के बारे में अन्य संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए कि शोभा यात्रा के दौरान भक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी। इस संबंध में लुधियाना फायर ब्रिगेड को शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के आदेश जारी किए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष जिंदर पाल दरोच, उपाध्यक्ष डॉ. रामजीत सूद, महासचिव नरिंदर राय बिट्टू, राजिंदर मूलनिवासी, प्रचारक सचिव रमनजीत लाली, जगदीश दिशा, पार्षद रमेश रसीला, विजय कलसी, पार्षद सुखा राम लखा, लेखराज सूद, प्रोफेसर परमजीत, रेशम सिद्धू, सोमनाथ बाली, सतनाम सिंह, दीप हीर मोहन राल के अलावा बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *