अमृतसर| डीसी साक्षी साहनी ने विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों के लिए उपयोग में लाई जा रही सामग्रियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। यदि गुणवत्ता में किसी तरह की कमी मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस मौके पर एडीसी परमजीत कौर, निगम एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह, डीडीपीओ संदीप मल्होत्रा, एक्स-ईएन संदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे।


