स्व. पीडी कुमार की पुण्य स्मृति पर करवाया हवन

अमृतसर| भवंज एसएल पब्लिक स्कूल में केंद्र के संस्थापक पीडी कुमार की पुण्य तिथि पर भवंज की कार्यकारिणी की ओर से गायत्री हवन का आयोजन किया गया। स्कूल के अध्यक्ष अविनाश महेन्द्रू, निर्देशिका डॉ. अनीता भल्ला, प्राचार्या सोनिया सहदेव और सचिव एसएन जोशी के साथ प्रबंधन के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए सभी छात्र और शिक्षकों ने उत्साह के साथ हवन में भाग लिया। उन्होंने भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। गणेश वंदना के बाद सभा द्वारा 108 बार गायत्री मंत्र का जाप किया गया। अविनाश महेन्द्रू ने दयालु आत्मा (पीडी कुमार) को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *