शहर के जरूरतमंद परिवारों के लोगों को सर्दी से बचाने के लिए दैनिक भास्कर की अनोखी पहल

भास्कर न्यूज | अमृतसर सर्दी को देखते हुए दैनिक भास्कर की ओर से भास्कर वस्त्रदान अभियान शुरू किया गया। जिसमें शहर के लोगों की ओर से गर्म कपड़े, कंबल, रजाई, शॉल, कोट पेंट एकत्रित करके उन्हें शहर के गुमटाला, किरण कॉलोनी, झब्बाल रोड, तरनतारन समेत अलग-अलग इलाकों में जाकर बांटा गया। भास्कर ऑफिस के अधिकारियों द्वारा शहर के अलग-अलग इलाकों में बांटे गर्म कपड़ों को लेने के लिए कई लोग पहुंचे। इस वस्त्रदान अभियान के तहत करीब 2500 लोगों को वस्त्रदान किए। वहीं कई जरूरतमंद लोग भास्कर ऑफिस में आकर वस्त्र ले गए। भास्कर के इस वस्त्रदान में शहर के कई लोगों द्वारा सहयोग किया गया। इस वस्त्रदान में लोगों द्वारा अलग-अलग वस्त्र भेजे गए। भास्कर की ओर से इन कपड़ों की अच्छी तरह से छंटाई और पैकिंग करके बांटा गया। भास्कर परिवार की ओर से इन सभी वस्त्रों को गाड़ियों में भरकर अलग-अलग इलाकों में बांटने के लिए ले जाया गया ताकि शहर की सड़कों में रहने वाले जरूरतमंद परिवार इस सर्दी से बच सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *