डीसी ने 4 औद्योगिक इकाइयों को इंवेस्टमेंट के लिए दी मंजूरी

भास्कर न्यूज| अमृतसर डीसी साक्षी साहनी ने प्रोत्साहन मामलों को मंजूरी देने के लिए गठित जिला स्तरीय स्वीकृति समिति के अफसरों संग मीटिंग की। जिसमें 4 नई औद्योगिक इकाइयों के इंवेस्टमेंट के लिए आए आवेदनों को मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि ऋण ब्याज दर से छूट, स्टाम्प ड्यूटी से छूट, बिजली शुल्क से आदि से छूट दी जाएगी। जीएम इंडस्ट्री को कहा कि जो भी आवेदन आए हैं, उनका तत्काल निपटारा कराया जाए। रद्द करना हो तो उस पर फैसला लें। उससे पहले संबंधित विभाग इसका दौरा करें और उद्योगपति को इसकी कमियों के बारे में बताएं। उद्योगपतियों को किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो तुरंत उनके ध्यान में लाएं। बीएसएनएल अधिकारियों व अन्य निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों को सख्त लहजे में अनावश्यक टेलीफोन तारों को तुरंत हटाने को कहा। इस मौके पर जीएम इंडस्ट्री मानवप्रीत सिंह, कारोबारी प्यारे लाल सेठ, कारोबारी जतिंदर सिंह, सीए गुलशन शर्मा, गुरवंत सिंह, जसपिंदर सिंह, अर्श शर्मा, श्रम विभाग से विकास कुमार, बीएसएनएल से देसराज, एयरटेल से मुकुल व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *