अमृतसर | थाना सदर पुलिस ने पिता की मौत के बाद फर्जी दस्तावेज बनाकर पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की सरकारी नौकरी लेने के आरोप में 2 भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मदन लाल निवासी मुस्तफाबाद बटाला रोड ने अपने 2 भाइयों पर आरोप लगाते हुए बताया कि राज कुमार और अशोक कुमार ने पिता राम लोचन की मौत के बाद फर्जी दस्तावेज तैयार किए। अशोक कुमार ने जाली दस्तावेजों के सहारे सरकारी नौकरी हासिल की। यह जानकारी जांच रिपोर्ट और डीए लीगल की राय के बाद सामने आई। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मुकद्दमा दर्ज करने के लिए डाक के जरिए रिपोर्ट थाने पहुंची। इसके बाद केस दर्ज कर लिया गया।


