जालंधर | गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित डी-मार्ट के बाहर खड़ी एक्टिवा (पीबी 10ईटी 0941) वीरवार रात करीब 9ः30 बजे चोरी हो गई। इस संबंध में पायल तिवारी ने बताया कि वे मॉल में शॉपिंग करने गई थीं। वहां काफी भीड़ थी तो एक्टिवा पार्किंग के बाहर ही खड़ी कर दी। पायल ने बताया कि कुछ देर बाद वे बाहर आईं तो एक्टिवा चोरी हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि जब वे अपनी एक्टिवा इधर-उधर तलाश कर रही थीं तो पार्किंग के कारिदों ने कहा कि यहां से पहले भी कई वाहन चोरी हो चुके हैं। पायल ने कहा कि इस संबंध में थाना-6 में शिकायत दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मुलाजिमों ने कहा कि एफआईआर शुक्रवार को सुबह ही मिल पाएगी।


