66 फुटी रोड पर फर्नीचर शोरूम में लगी आग, बुझाने के लिए लगीं 6 गाड़ियां

भास्कर न्यूज | जालंधर 66 फुटी रोड पर हाई ग्रेड फर्नीचर शोरूम में वीरवार दोपहर सवा 3 बजे के करीब भीषण आग लगने से उपरी मंजिल पर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। शोरूम मालिकों ने आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को दी। जिन्होंने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। शोरूम मालिक विजय गुप्ता ने बताया कि जिस समय आग लगी, उस समय सारी लेबर खाना खाने के लिए नीचे आ गई थी। तभी एक कर्मचारी सन्नी ने बताया कि ऊपर की मंजिल में आग लग गई है। भागकर देखा तो आग फैल चूकी थी। गुप्ता ने बताया कि ऊपरी मंजिल पर कपड़ा और मशीनें रखी हुई थीं जिससे आग फैल गई। आग कैसे लगी? इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। कितना नुकसान हुआ है? उसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता है। लेकिन ऊपरी मंजिल पर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। शोरूम करीब 20 साल पुराना है। इससे पहले भी आग लगी थी ले​किन काबू पा लिया गया था। लेकिन इस बार किस्मत अच्छी नहीं रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *