डुमरडीह गांव में मेले का आयोजन

कोलेबिरा | कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत डुमरडीह ग्राम में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर भव्य मेला का आयोजन किया गया।मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा एसटी मोर्चा जिला महामंत्री सह समाजसेवी मुनेश्वर तिर्की व विशिष्ट अतिथि कोलेबिरा प्रखंड प्रमुख दुतामी हेमरोम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मुनेश्वर तिर्की ने कहा कि हमारी संस्कृति और सभ्यता को बचाकर रखना अत्यंत आवश्यक है। विशेष रूप से युवा पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ते हुए आपसी एकता बनाए रखनी चाहिए।गायक-गायिकाओं में सोनी कुमारी, सुहाना देवी, नंद लाल लोहरा एवं पवन गोप ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं नृत्य कलाकार मनीषा नायक एवं तमन्ना सिंह ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर मार्टिन होरो, महेश सिंह, रोशन मुंडु, कृष्ण सिंह, सुरेंद्र लोहरा, नमेश्वर बड़ाइक, उदय सिंह, सत्येंद्र लोहरा सहित मेला कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे। सिमडेगा | केरसई थाना क्षेत्र के चापाबारी किनकेल में कुंआ में गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया कि छत्तीसगढ़ के कुनकरी निवासी दीपक टोप्पो मेहमान के रूप में एक घर आया था। वह शुक्रवार की शाम कहीं घुमने के लिए गया था वापस लौटने के क्रम में वह कुंए में गिर गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के आलोक में थाना प्रभारी शशि शेखर सिंह पुलिस बल के साथ शनिवार की सुबह गांव पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने यूडी केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *