डूंगरपुर​​​​​​​ कलेक्ट्रेट का लोगों ने किया घेराव:माथुगामडा के ग्रामीणों ने बिलानाम भूमि पर हेलीपैड निर्माण का किया विरोध

डूंगरपुर जिले की डूंगरपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत माथुगामडा पाल के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने गांव की बिलानाम भूमि पर बनाए जा रहे हेलीपैड का विरोध किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य रोकने की मांग की। पंचायत समिति सदस्य लोकेश कटारा के नेतृत्व में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव की 2 हेक्टेयर बिलानाम भूमि पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। यह भूमि एक पहाड़ी है, जिसका उपयोग ग्रामीण अपने मवेशियों को चराने के लिए करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, विभाग द्वारा पहाड़ी को काटकर हेलीपैड बनाया जा रहा है, जिससे वहां लगे पेड़ों को भी काटा जा रहा है। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है और भविष्य में उनके मवेशियों के लिए चारे की समस्या पैदा होगी।
प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें हेलीपैड निर्माण कार्य को तुरंत बंद करने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *