इंदौर में पार्षद जीतू यादव और कमलेश कालरा के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच इस मामले में एक और नया ऑडियो सामने आया है, जिसे पहले वायरल हुए ऑडियो का ही दूसरा हिस्सा बताया जा रहा है। ताजा ऑडियो में भाजपा पार्षद कमलेश कालरा और उनके मित्र नरेंद्र सोनी के बीच बातचीत होने का दावा किया गया है। ऑडियो की तिथि स्पष्ट नहीं है और इसकी आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है। ऑडियो में कालरा अपने दोस्त से सिंधी और हिन्दी मिलाकर बातचीत करते सुनाई देते हैं। बातचीत में वे कहते हैं कि सीधी बात तो यह है कि भाई, कभी हम भी होते और तुम्हारी जगह हमारे साथ होता तो हम भी तो कुछ न कुछ करते ही ना। बड़ी घटना है ना। अरे, इस घटना के बाद तो मेरा पूरे देश में नाम हो गया, पता है तुम्हें।” इस मामले में ‘दैनिक भास्कर’ ने कमलेश कालरा से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वे उपलब्ध नहीं हुए। कालरा ने जीतू यादव पर हमले का आरोप लगाया था कालरा ने तत्कालीन एमआईसी सदस्य जीतू यादव पर 3 जनवरी को घर में घुसकर हमले का आरोप लगाया था। जूनी इंदौर पुलिस के मुताबिक पार्षद कमलेश कालरा के बेटे दीपेश कालरा की शिकायत पर 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। पार्षद ने कई आरोप लगाते हुए कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती है, तो वे अपने परिवार के साथ आत्महत्या करने पर मजबूर होंगे। कालरा के नाबालिग बेटे ने कोर्ट में दिए बयान में आरोप लगाया था कि हमलावरों ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने की कोशिश की। मारपीट कर निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया और गंभीर आपत्तिजनक हरकतें की गईं। हमलावरों को जीतू यादव का समर्थक बताया गया था। विवाद के बीच जीतू और कालरा की बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। इसमें जीतू यादव ने कहा था- संगठन जाए चूल्हे में, मैं अपनी जगह और संगठन अपनी जगह। इसके बाद कालरा ने घटना की शिकायत पीएमओ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से की थी। कालरा ने सीएम से मिलकर भी की थी शिकायत कालरा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलकर मामले की शिकायत की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। इसके 8 दिन बाद भाजपा ने एमआईसी सदस्य जीतू यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया। तत्कालीन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस पूरे मामले को अशोभनीय बताते हुए ये कार्रवाई की थी। ये खबर भी पढ़ें- 1. इंदौर के भाजपा पार्षद बोले- संगठन गया चूल्हे में इंदौर में दो बीजेपी पार्षदों के बीच का विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। दोनों नेताओं के बीच जिस बातचीत को लेकर विवाद शुरू हुआ उसका ऑडियो अब सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि इस ऑडियो में जो व्यक्ति यह बोल रहा है कि ‘संगठन-वंगठन चूल्हे में गया’, वह बीजेपी पार्षद और एमआईसी सदस्य जीतू यादव हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2.गिरफ्तारी और पॉक्सो के बिना कोई समझौता नहीं इंदौर में दो भाजपा पार्षदों के बीच चल रहे विवाद में एक और नया ऑडियो सामने आया है। ऑडियो भाजपा पार्षद कमलेश कालरा और उनके दोस्त नरेंद्र सोनी के बीच का है। हालांकि, यह ऑडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कालरा ऑडियो की पुष्टि कर रहे हैं। ऑडियो में कमलेश कालरा अपने मित्र से सिंधी भाषा में बात करते सुनाई दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 3. भाजपा पार्षद के बेटे के कपड़े उतारकर वीडियो बनाया इंदौर में भाजपा पार्षद के बेटे से मारपीट का वीडियो सामने आया है। तीन दिन पहले शनिवार को की गई मारपीट में बदमाशों ने वार्ड 65 के भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के नाबालिग बेटे को पीटा था। आरोप पार्षद और एमआईसी सदस्य जीतू यादव पर लग रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…


