डूंगरपुर में राज्य सरकार के कार्यकाल की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में कलेक्टर, एडीएम, सीईओ सहित कई अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पार्षदों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। शहर के नवा महादेव मंदिर परिसर में यह स्वच्छता अभियान केंद्रित रहा। कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, एडीएम दिनेशचंद्र धाकड़, सीईओ हनुमान सिंह राठौड़, सभापति अमृत कलासुआ और बंशीलाल कटारा सहित अन्य ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाया। उन्होंने कंटीली झाड़ियों, सूखे पत्तों और कचरे को इकट्ठा कर मंदिर को साफ-सुथरा बनाया। कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों तक साफ-सफाई का संदेश पहुंचाना है। कलेक्टर ने जिलेभर के मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान के माध्यम से साफ-सफाई करने की अपील की।
इस अवसर पर एसडीए डूंगरपुर सोनू गुर्जर, नगर परिषद आयुक्त प्रकाश डूडी, टीएडी उपायुक्त सत्य प्रकाश कसवा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विपिन मीणा, समाजसेवी पंकज जैन, भक्तेश पाटीदार और कुलदीप सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


