डूंगरपुर में कृषक सेमिनार: हाईटेक खेती से आय बढ़ाएं किसान:विशेषज्ञों ने उन्नत उद्यानिकी तकनीक अपनाने पर दिया जोर

राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत डूंगरपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कृषक सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार उप निदेशक उद्यान कार्यालय में ‘आधुनिक उद्यानिकी तकनीकी’ विषय पर केंद्रित था। इसमें प्रदेशभर से आए प्रगतिशील किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नई तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। सेमिनार के दौरान विशेषज्ञों ने हाईटेक उद्यानिकी तकनीक अपनाकर किसानों की आय बढ़ाने के प्रभावी तरीके बताए। इसमें ड्रिप सिंचाई, संरक्षित खेती, उन्नत किस्मों के चयन और बाजार उन्मुख उत्पादन पर विशेष मार्गदर्शन शामिल था।
वक्ताओं ने रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के दुष्प्रभावों पर भी प्रकाश डाला, साथ ही जैविक खेती को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने जोर दिया कि पारंपरिक कृषि पद्धति से आगे बढ़कर वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने से उत्पादन और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि संभव है। सेमिनार के अंतिम दिन जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हाईटेक उद्यानिकी तकनीकों को अपनाकर ही किसान अपनी आय दोगुनी करने के लक्ष्य की ओर बढ़ सकते हैं। उपनिदेशक उद्यान विकास कुमार चेचानी ने संरक्षित खेती की विस्तृत जानकारी दी, जबकि डॉ. आर.ए. कौशिक ने फलों और सब्जियों की वैज्ञानिक खेती पर व्याख्यान देकर किसानों को व्यावहारिक सुझाव प्रदान किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *