डूंगरपुर में बिना कागजात 60 पावर बाइक जब्त:शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 2 बाइक सवारों पर कार्रवाई, 4 पुलिस टीमों ने की कार्रवाई

डूंगरपुर में ‘ऑपरेशन संस्कार’ के तहत सागवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बिना कागजात की 60 पावर बाइक जब्त की हैं, जबकि शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले दो युवकों की बाइक भी पकड़ी गई है। सागवाड़ा थानाधिकारी मनीष खोईवाल ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और पावर बाइकर्स के खिलाफ ‘ऑपरेशन संस्कार’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शराब के नशे में गाड़ी चलाने और पावर बाइक से स्टंटबाजी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की चार टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। इन टीमों ने 60 से अधिक पावर बाइक को रोका, जिनके चालकों के पास वाहन के आवश्यक कागजात नहीं मिले। इन सभी बाइकों को जब्त कर लिया गया। इसके अतिरिक्त शराब पीकर बाइक चलाने वाले दो लोगों को पकड़ा गया। चालकों की मेडिकल जांच में शराब के सेवन की पुष्टि होने के बाद उनकी बाइक भी जब्त कर ली गई हैं। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि ‘ऑपरेशन संस्कार’ के तहत पूरे जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *