डूंगरपुर में स्थाई लोक अदालत के सदस्य बने अधिवक्ता प्रकाश पटेल

डूंगरपुर| राज्य सरकार ने जन-उपयोगी सेवाओं के लिए स्थापित स्थाई लोक अदालत के सदस्य पद पर जिले के अधिवक्ता प्रकाश पटेल को नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संपूर्ण जिला न्याय क्षेत्र, डूंगरपुर के लिए की गई है। राजस्थान सरकार विधि विभाग जयपुर ने 11 फरवरी को आदेश के तहत विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम में यह नियुक्ति की है। आदेश के अनुसार बालोतरा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, जोधपुर महानगर, करौली व श्रीगंगानगर सहित सात जिलों के लिए कुल 9 सदस्यों का मनोनयन किया गया है, जिसमें डूंगरपुर के लिए प्रकाश पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *