बांडी नदी की रपट पर गिरा इलेक्ट्रिक टेम्पो, चालक घायल

पाली|शहर के सुमेरपुर रोड स्थित बांडी नदी की रपट पर सोमवार दोपहर हादसा हो गया। यहां एक इलेक्ट्रिक टेम्पो अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। हादसे के वक्त चालक वाहन लेकर पाली से सुमेरपुर की ओर जा रहा था। रपट पर अचानक संतुलन बिगड़ने से ये दुर्घटना हुई। हालांकि गनीमत रही कि टेपो चालक को गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे ट्रैफिक प्रभावित होने लगा। पुलिस टीम ने भीड़ को हटाकर ट्रैफिक सुचारु कराया। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त टेम्पो को नदी से निकाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *