डूंगरपुर में 50 टन क्वार्ट्ज पत्थर जब्त:एक डंपर पकड़ा, ड्राइवक को हिरासत में लिया

डूंगरपुर के सरोदा थाना पुलिस ने क्वार्ट्ज पत्थरों के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। केसरपुरा की पहाड़ी पर क्वार्ट्ज पत्थरों का खनन मिला। मौके से 50 टन क्वार्ट्ज पत्थर जब्त कर लिए है, जबकि चितरी थाना पुलिस ने गलियाकोट में क्वार्ट्ज पत्थरों से भरा एक डंपर जब्त किया है। सरोदा थानाधिकारी भुवनेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत केसरपुरा की पहाड़ी पर अवैध क्वार्ट्ज पत्थरों के खनन की सूचना मिली थी। जिस पर खनिज विभाग और पुलिस की टीम ने मिलकर केसरपुरा की पहाड़ी पर तलाशी ली। पहाड़ीपुर में भारी मात्रा ने क्वार्ट्ज पत्थरों का खनन कर इकट्ठा किया हुआ था, लेकिन आस पास कोई व्यक्ति नहीं मिला। खनिज विभाग और पुलिस ने 50 टन क्वार्ट्ज पत्थर को जब्त कर लिया है। खनन माफिया क्वार्ट्ज पत्थरों का अवैध खनन कर गुजरात तस्करी के फिराक में थे। खनिज विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं चितरी थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार ने क्वार्ट्ज पत्थरों के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने गलियाकोट मोड़ पर क्वार्ट्ज पत्थरों से भरे एक डंपर को जब्त किया है। पुलिस ने ड्राइवर बदामी पुत्र वाला खाट मीणा निवासी फाटी खाट कुशलपुरा बांसवाड़ा को डिटेन किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *