अलवर के MIA थाना क्षेत्र में पैदल जाते समय 24 साल के ट्रक ड्राइवर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक ड्राइवर हाथरस का रहने वाला था। मृतक के भाई देवेंद्र सिंह ने बताया की गुलवीर सिंह पुत्र हाकिम सिंह निवासी हाथरस ट्रक ड्राइवर था। जो एमआईए स्थित एक फैक्ट्री में माल भरने आया था। जब ट्रक में माल भरा जा रहा था तब ड्राइवर होटल से पैदल पैदल खाना लेकर आ रहा था। उस समय अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक अविवाहित था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।


