‘डूंगरपुर स्वच्छता में देश में टॉप, फिर भी नाम नहीं’:विकास प्रदर्शनी की पुस्तिका में नगर परिषद का जिक्र न होने पर सभापति नाराज

राजस्थान सरकार के 2 साल का कार्यकाल पूरा होने पर डूंगरपुर में मंगलवर को विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।
प्रदर्शनी के साथ ही विकास पुस्तिका में भी डूंगरपुर नगर परिषद का जिक्र नहीं होने से नगर परिषद सभापति अमृत कलासुआ ने नाराजगी जताई। सभापति ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में डूंगरपुर नगर परिषद छोटे शहरों में देशभर में टॉप पर है। लगातार 5वीं बार ये खिताब हासिल किया है। इस बार नगर परिषद को राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिला है। लेकिन राज्य सरकार की विकास प्रदर्शनी और पुस्तिका में नगर परिषद की इस उपलब्धि का कोई जिक्र नहीं है। सभापति अमृत कलासुआ ने जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह के सामने इसको लेकर नाराजगी जताई। इस पर कलेक्टर ने दिखवाने का भरोसा दिया।
इससे पहले कलेक्टर, सभापति, उपसभापति सुदर्शन जैन, भाजपा महामंत्री पंकज जैन, बंशीलाल कटारा, नगर अध्यक्ष नयन सुथार ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद सरकार के 2 साल के कार्यकाल में जिले में विभिन्न विभागों की ओर से विकास कार्यों ओर उपलब्धियों की पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *