विजय-दिवस पर जवानों की शहादत को याद कर दी श्रद्धांजलि:पुष्पचक्र किए अर्पित्, जय हिंद के नारों से गूंजा बाड़मेर, वीरागनाओं का किया सम्मान

वीर शहीदों की याद में विजय दिवस पर मंगलवार को बाड़मेर सिणधरी सर्किल स्थित शहीद स्मारक पर मनाया गया। प्रोग्राम में सीमा सुरक्षा बल, सेना और पुलिस के जवानों व अधिकारियों के साथ गौरव सैनिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और शहरवासियों ने जवानों को वीरता को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद परिवारों व वीरांगनाओं का सम्मान हुआ। दरअसल, बाड़मेर जिला मुख्यालय पर शहीद सर्किल पर अखिल भारत पूर्व सैनिक सेवा परिषद और नगर परिषद के संयुक्त तत्वाधान में विजय दिवस समारोह मनाया गया। सबसे पहले शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद आए अतिथियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्वांजलि दी गई। उपस्थित जन समूह ने भारत मात की जय और जय ंहिंद के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति मय कर दिया। प्रोग्राम में 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों में देश की आजादी, आन-बान-शान के लिए प्राण न्यौछार करने वाले शहीदों को विशेष रूप से याद किया गया। इस दौरान विधायक आदूराम मेघवाल, पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, सेना के अधिकारी, पुलिस के अधिकारी और प्रशासनिक मौजूद रहे। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद की ओर से आयोजित इस आयोजन में कैप्टन हीर सिंह भाटी सहित आर्मी, एयरफोर्स और बीएसएफ के कई अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। सबसे भावुक पल तब आया जब शहीदों के परिवारजनो का विशेष सम्मान किया गया। उनके चेहरों पर गर्व और आंखों में आंसू यह बयां कर रहे थे कि देश आज भी अपने वीरों की कुर्बानी को सलाम कर रहा है।विजय दिवस के इस अवसर पर बाड़मेर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सरहदी इलाके के लोग देशभक्ति की भावना में किसी से कम नहीं। शहीदों की शहादत को नमन करते हुए सभी ने संकल्प लिया कि उनकी याद को हमेशा जीवित रखा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *