डूंगा हनुमान मंदिर के पास भगवती जागरण करवाया

महावीर मां वैष्णो भजन मंडली की ओर से डूंगा हनुमान मंदिर के पास 34वां भगवती जागरण करवाया गया। पवन कुमार वर्मा, संजय चोपड़ा, रामपाल, राजकुमार लक्की, सुनील, रमेश, विशाल, राघव सेठ, मोंटी और अश्विनी की ओर से कराए भगवती जागरण में विधायक डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। बाजार कसेरिया में करवाए जागरण दौरान शहर की भजन मंडलियों द्वारा महामाई का गुणगान किया गया। पवित्र ज्योति जलाने के बाद भजन मंडलियों ने माता रानी की कई सुंदर भेंटें गाई। सुबह के समय तारा रानी की कथा और कन्या पूजन करके जागरण का समापन किया गया। इस मौके पर कभी को प्रसाद बांटा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *