डेंटल चेकअप कैंप का 500 छात्राओं ने उठाया लाभ

अमृतसर| सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महा सिंह गेट, अमृतसर में इंडियन डेंटल एसोसिएशन अमृतसर शाखा द्वारा डेंटल चेकअप एवं जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने डेंटल टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में दांतों से संबंधित बीमारियों से बच सकें। उन्होंने छात्राओं को प्रतिदिन दांत साफ करने और स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह कैंप डॉ. कमलदीप शर्मा तथा डॉ. नितिन वर्मा, सचिव के नेतृत्व में लगाया गया, जिसमें कार्यकारिणी समिति के 12 अन्य प्रमुख निजी डेंटल चिकित्सकों ने भाग लिया। स्कूल की प्रिंसिपल जेके शिंगारी एवं स्टाफ ने भी पूर्ण सहयोग प्रदान किया। कैंप के दौरान 200 से अधिक छात्राओं का विस्तृत डेंटल चेकअप किया गया, जबकि 500 से अधिक छात्राओं को मौखिक स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *