डेंटिस्ट डॉ. सुष्मा अब जिला अस्पताल में देंगी सेवाएं

जांजगीर | जिला चिकित्सालय जांजगीर में दंत चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में बीडीएम शासकीय चिकित्सालय, चांपा में कार्यरत दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुष्मा लकड़ा को जिला चिकित्सालय जांजगीर में पदस्थ किया है। इस संबंध में एक मई को आदेश जारी कर दिया गया है। यह निर्णय जिले में दंत चिकित्सा विभाग की सेवाओं को मजबूती देने व बढ़ती मरीज संख्या को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे लोगों को अब स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ परामर्श और इलाज की सुविधा सहज रूप से मिल सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *