मुल्ले में दो दंतैल हाथियों ने धान की फसल रौंद दी, 8 गांवों में अलर्ट जारी

भास्कर न्यूज | बालोद गुरुवार को दो दंतैल हाथी का लोकेशन मुल्ले(हर्राठेमा) जंगल रहा। सुरक्षा के लिहाज से मुल्ले, कुंजामपारा, मालगांव, मड़वापथरा, मुल्लेगुड़ा, खल्लारी, वन पंडेल, तुमड़ीकसा गांव के ग्रामीणों के अलर्ट जारी किया गया है। वन विभाग की ओर से मुनादी करवाकर अपील की जा रही है कि कोई भी जंगल न जाए। रात में जंगल मार्ग में सफर न करे। खुद सतर्क और सुरक्षित रहकर दूसरों को भी जानकारी देते रहें। हाथी दिखने पर नजदीकी वन कर्मचारी, अधिकारी को सूचना दें। वन विभाग के कर्मचारी हाथी के पैर के निशान को देखकर लोगों को सावधानी बरतने के लिए लगातार अपील कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *