पलारी स्कूल में छठवीं में नम्रता व सातवीं कक्षा में टिंकल प्रथम

भास्कर न्यूज | पलारी शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पलारी में कक्षा छठवीं और सातवीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कक्षा सातवीं में टिंकल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वानिका द्वितीय और रूबी पटेल तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा छठवीं में नम्रता प्रथम स्थान पर रही। नीलिमा विश्वकर्मा ने दूसरा और टिकेंद्र पटेल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिजल्ट घोषित होने पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष योगेश्वर साहू ने कहा कि बच्चे अपने माता-पिता और गुरुजनों का नाम रोशन करें। इस दौरान समिति सदस्य उत्तम साहू, बसंत कुमार साहू, संपत लाल यादव, महेश कुमार यादव, डीके साहू, प्रधानपाठक पुष्पलता साहू, शिक्षिका ललिता ठाकुर और शिक्षक तामेश्वर लाल साहू मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *