डेटिंग एप के जरिए लोगों को फंसाकर ठगी कर रहे साइबर अपराधी, अलर्ट जारी

जयपुर | मैट्रिमोनियल और डेटिंग एप पर जीवनसाथी की तलाश कर रहे लोगों को साइबर ठग फंसाकर ठगी कर रहे है। ऐसे में पुलिस मुख्यालय की साइबर शाखा ने गुरुवार को अलर्ट भी जारी किया है। साइबर क्राइम के डीआईजी विकास शर्मा ने बताया कि ठग मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म के साथ-साथ कई प्रकार की डेटिंग एप सक्रिय हो रखे है, जहां पर आकर्षक फोटो और फर्जी प्रोफाइल के जरिए लोगों से संपर्क कर ठगी कर रहे है। ऐसे में पुलिस ने लोगों को अलर्ट रहने की अपील की है। अगर ठगी के शिकार होते हैं तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *