डेढ़ माह के मासूम का अंगूठा कटा, नर्स सस्पेंड:इंदौर में कैंची से टेप काटते समय लापरवाही; डिप्टी सीएम बोले-स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के न्यू चेस्ट वार्ड में नर्सिंग लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एडमिट डेढ़ माह के मासूम का इंट्राकेथ बदलते समय नर्सिंग ऑफिसर ने तेज और लापरवाही से कैंची चला दी, जिससे बच्चे का अंगूठा कटकर अलग हो गया और जमीन पर गिर पड़ा। घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की है। मामला सामने आने के बाद डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने नर्सिंग ऑफिसर आरती श्रोत्रिय को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही तीन नर्सिंग इंचार्ज का एक-एक माह की वेतन रोक दिया है। दोषियों की भूमिका की जांच और कड़ी कार्रवाई के निर्देश उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इस लापरवाही के मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त करने के बाद संबंधित चिकित्सकीय एवं सहायक स्टाफ की भूमिका की गहन जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिशु का सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा, समय पर उपचार और मानवीय दृष्टिकोण के साथ सेवा प्रदान करना स्वास्थ्य सेवाओं का मूल उद्देश्य है। राज्य सरकार इस दिशा में सतत प्रयास कर रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नर्सिंग ऑफिसर को चक्कर आए
हादसे के बाद नर्सिंग ऑफिसर को चक्कर आ गए। मौके पर मौजूद ड्यूटी डॉक्टर और स्टाफ ने तत्काल ड्रेसिंग कर मामले को संभालने और दबाने की कोशिश की। बच्चे को तुरंत सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल भेजा गया, जहां सर्जरी कर उसका अंगूठा जोड़ा गया। परिजनों को भरोसा दिलाया गया कि घबराने की कोई बात नहीं है। निमोनिया के चलते कराया था भर्ती
बताया गया कि 24 दिसंबर को बेटमा के बजरंगपुरा गांव निवासी अंजुबाई के डेढ़ माह के बच्चे को निमोनिया के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। मां ने बताया कि हाथ में सूजन होने पर नर्सिंग ऑफिसर को बुलाया गया था। इंट्रा कैथ के टेप को काटते समय कैंची बच्चे के अंगूठे पर चल गई। डीन ने जांच के लिए बनाई कमेटी
मामले की जांच के लिए डॉ. अशोक यादव (सुपरिटेंडेंट, MYH) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी में डॉ. निर्भय मेहता (इंचार्ज, न्यू चेस्ट वार्ड), डॉ. रोहित बडेरिया (डिप्टी सुपरिटेंडेंट) और दयावती दयाल (नर्सिंग सुपरिटेंडेंट) को शामिल किया गया है। कमेटी ने नर्सिंग ऑफिसर के बयान दर्ज कर लिए हैं और जल्द ही जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में अब तक 2बच्चों की मौत…चूहे ने कुतरा था इंदौर के सबसे बड़े सरकारी एमवाय अस्पताल (MYH) के एनआईसीयू (Neonatal Intensive Care Unit) में भर्ती एक और नवजात की बुधवार को मौत हो गई। चूहों ने सोमवार को उसके हाथ-पैर कुतरे थे। इससे पहले मंगलवार को भी एक नवजात बच्ची ने दम तोड़ दिया था। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *