दुर्ग में हाईवा की चपेट में शिक्षिका की मौत:मायके जा रही थी महिला टीचर, पाटन-भखारा मार्ग पर हादसा, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

दुर्ग जिले के पाटन-भखारा (कुरूद) मार्ग पर ग्राम कौही के समीप एक सड़क हादसे में एक शिक्षिका की मौत हो गई। शिक्षिका अपने मायके जा रही थी, तभी तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मृतका की पहचान 48 वर्षीय मधुबाला चंद्राकर के रूप में हुई है, जो कुरूद की निवासी थी। वे ग्राम बगौद स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। मधुबाला अपने एक्टिवा वाहन क्रमांक CG05 AG 1468 से अपने मायके ग्राम आमालोरी जा रही थी। ग्राम कौही के पास एक मोड़ पर पहुंचने के दौरान, तेज गति से आ रहे एक हाईवा ट्रक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षिका सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके पर रुक गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे के तुरंत बाद, आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायल शिक्षिका को पाटन शासकीय अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिवार में दो बेटियां हैं और उनके पति किसान हैं। शिक्षिका की असामयिक मौत से परिवार और स्कूल स्टाफ में दुख का माहौल है। आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने हाईवा ट्रक को जब्त कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से मौत का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *