सामूहिक मारपीट के 5 आरोपी गिरफ्तार:मामूली विवाद में युवक को पीटा, एट्रोसिटी एक्ट में केस दर्ज

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक युवक से सामूहिक मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, जोकबहला निवासी विशाल खाखा (18 वर्ष) ने 9 जनवरी 2026 को कुनकुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि 2 जनवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे कुनकुरी शराब भट्ठी के पास उसके क्षेत्र के एक बीडीसी का मो. अलतलम उर्फ बादल और अमित दास से विवाद हो रहा था। विशाल ने बीच-बचाव किया, जिस पर आरोपियों ने उसके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की थी। आरोपियों ने बातचीत के बहाने युवक को कंडोरा मैदान में बुलाया इसके बाद, 8 जनवरी 2026 को आरोपियों ने आपसी समझौते की बात कहकर विशाल को कुनकुरी बुलाया। उसी दिन विशाल अपनी मां और दीदी को बैंक छोड़ने के बाद दो दोस्तों के साथ गोल्डन ढाबा में खाना खा रहा था। तभी दो मोटरसाइकिलों पर नौशाद, मो. अलतलम उर्फ बादल, अहमद रजा, फैजान खान, अमित दास और उनका एक अन्य साथी सहित छह आरोपी वहां पहुंचे। वे विशाल को बातचीत के बहाने कंडोरा मैदान ले गए। आरोपियों ने युवक को मैदान पर बेरहमी से पीटा मैदान के पास पहुंचते ही सभी आरोपियों ने विशाल खाखा को गालियां देते हुए हाथ-मुक्कों और बेल्ट से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। जब विशाल के दोस्तों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उन्हें भी धमकाया गया। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस हमले में विशाल के पीठ, सीने, सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर कुनकुरी थाने में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(2), 115(2), 191(2)(3) और एट्रोसिटी एक्ट की धारा 3(2)(V) (क), 3(1) (द), 3(1) (ध) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *