डेढ़ साल इंतजार के बाद खाते में राशि ट्रांसफर

भास्कर न्यूज | बालोद आखिरकार डेढ़ साल इंतजार के बाद शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत ग्राम घुमका निवासी पूर्णिमा युवराज साहू के खाते में राशि ट्रांसफर हो गई है। जिसकी पुष्टि शनिवार को हितग्राही ने किया है। हितग्राही पूर्णिमा साहू ने बताया कि सांकरा ज के पोस्ट ऑफिस में जाने के बाद मालूम हुआ कि एक हजार रुपए खाते में ट्रांसफर किया गया है। हालांकि 18 माह की राशि कब तक खाते में आएगी। इस संबंध में विभागीय अफसर बता नहीं पा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह मौन हैं। वहीं परियोजना अधिकारी निराजना का कहना है कि संचालनालय मंे पता करने के बाद बता पाऊंगी। हितग्राही के अनुसार जून 2024 से लेकर दिसंबर 2025 तक सिर्फ एक माह की राशि ट्रांसफर हुआ है। बाकी के लिए इंतजार कर रहे हैं। हितग्राही के अनुसार विभागीय कार्यालय में जब पहुंचे तब पहले मृत बताया गया। 2.36 लाख की ई-केवाईसी होगी हितग्राहियों के सत्यापन के लिए जिले में ई-केवाईसी का सिलसिला अब तक जारी है। जिले के सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में हर माह राशि ट्रांसफर करने का दावा विभागीय अफसर कर रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार जिले में 2 लाख 36 हजार हितग्राही है। जिन्हें योजना के तहत हर माह शासन स्तर से जारी हो रही है। सभी हितग्राहियांे को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है, तभी योजना का लाभ मिल पाएगा। दावा किया जा रहा है कि दो लाख 30 हजार हितग्राहियों की ई-केवाईसी कंपलीट है। आधार कार्ड जमा कर बायोमैट्रिक करें महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से ई-केवाईसी प्रक्रिया कराने हितग्राहियों को सूचना दी जा रही है कि अपना आधार कार्ड जमा कराने के साथ बायोमैट्रिक के लिए जरूरी प्रोसेस करें। जो महिलाएं केवाईसी नहीं कराएंगी। उन्हें इस योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा। महतारी वंदन योजना की 21 किस्त जारी होने के बाद से लेकर अब तक महिलाओं का सत्यापन किया जा रहा है। दरअसल विधानसभा में लगातार यह मामला उठता रहा है कि इस योजना में अपात्र महिलाओं को भी शामिल किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *