बालोद| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसबोड़ में को रामानुजन गणित विज्ञान क्लब के तत्वाधान में जैव प्रौद्योगिकी की असीम संभावनाएं विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में कक्षा 11वीं एवं 12वीं बायो संकाय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जैव प्रौद्योगिकी के विभिन्न आयामों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने चिकित्सा, कृषि, औद्योगिक विकास एवं पर्यावरण संरक्षण में बायोटेक्नोलॉजी की भूमिका बताई। संस्था प्रमुख आरएस रायपुरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय जैव प्रौद्योगिकी का है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में करियर निर्माण के लिए प्रेरित किया तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सोहन लाल ध्रुव, बीके साहू, भाग्यलक्ष्मी ठाकुर, चेतना देशमुख, मिथलेश कुमार साहू सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।


