डेबिट कार्ड बदल कर खाते से निकाल लिए 33 हजार रुपए

खाते से 33 हजार रुपए की ठगी का मामला डोरंडा थाना में दर्ज हुआ है। डोरंडा सेठ सीताराम स्कूल के समीप रहने वाली उम्मे कुलसुम ने डेबिट कार्ड बदलकर ठगी का मामला बुधवार को डोरंडा थाना में दर्ज कराया है। जिसके अनुसार, मंगलवार को सेठ सीताराम स्कूल के समीप हाईकोर्ट क्वार्टर में रहने वाली उम्मे कुलसुम डोरंडा तुलसी चौक के समीप स्थित एक बैंक के एटीएम में पैसा निकासी के लिए मंगलवार को गई थी। उस वक्त उस एटीएम में एक युवक पहले से मौजूद था। उसने उनसे कहा कि एटीएम मशीन खराब है। फिर भी आप अपना डेबिट कार्ड लगाकर देखें। जैसे ही डेबिट कार्ड कार्ड डाला तो स्क्रीन पर उनका पिन नंबर आने लगा। जिसके बाद वह तुरंत कार्ड निकाल कर एटीएम से बाहर निकल गई। लेकिन उस लड़के ने बड़ी चालाकी से उनका कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद उनके खाते से 33 हजार रुपए की अवैध निकासी हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *