डेयरी पर खड़े युवक को आया हार्ट अटैक, मौत:उज्जैन में बेसुध होकर पीठ के बल गिरा; बेटी के साथ कुछ खरीदने आया था

उज्जैन में बेटी के साथ एक दुकान पर कुछ खरीदने आया 32 साल का युवक अचानक बेसुध होकर गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई। हार्ट अटैक से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना सोमवार रात की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि युवक बेटी का हाथ पकड़कर डेयरी पर आता है और काउंटर पर खड़ा हो जाता है। अन्य ग्राहक भी उसके साथ काउंटर पर खड़े दिख रहे हैं। इसी दौरान युवक अपनी जेब से पैसे निकालता है। इसके बाद वो अचानक बेसुध होकर पीठ के बल पीछे की ओर गिर पड़ता है। दुकान पर खड़े ग्राहक उसे उठाते हैं। तभी वह फिर से गिर पड़ता है। इसी दौरान एक अन्य शख्स ने युवक को सीपीआर देने की कोशिश भी की। लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना की 5 सिलसिलेवार तस्वीरें देखिए – नागझिरी थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, विजय ढोली नेहरू नगर का निवासी था। बीती रात वह अपनी बेटी के साथ घर के नजदीक एक डेयरी पर आया था। वहां उसने सामान खरीदने के लिए जैसे ही जेब से रुपए निकाले, कुछ ही मिनटों बाद वह अचानक जमीन पर गिर पड़ा। डॉक्टरों का कहना है कि युवक को अचानक हार्ट अटैक आया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मृतक विजय ढोल बजाने का काम करता था। ये खबरें भी पढ़ें – महिला संगीत में डांस कर रही युवती की मौत विदिशा में एक शादी समारोह में महिला संगीत के कार्यक्रम के दौरान मंच पर डांस करते-करते एक युवती की मौत हो गई। युवती इंदौर की रहने वाली थी। विदिशा में अपनी कजिन सिस्टर की शादी में शामिल होने आई थी। ये घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर मंडप में दूल्हे की घोड़ी पर बैठे-बैठे मौत श्योपुर में घोड़ी पर बैठे दूल्हे की अचानक मौत हो गई। वह बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा था। वहां परंपरागत स्वागत के बाद उसने दरवाजे पर तोरण मारा। फिर डीजे की धुन पर डांस करने लगा। दोबारा वह घोड़ी पर बैठा तो कुछ देर बाद बेसुध होकर गिर पड़ा। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *