पुलिस पर पथराव, जवाब में छोड़े आंसू गैस के गोले:डीजे पर बैन के विरोध में झाबुआ में हाईवे जाम; 3 घंटे तक फंसे रहे हजारों वाहन

झाबुआ में डीजे पर प्रतिबंध के विरोध में डीजे संचालकों ने बुधवार को जमकर हंगामा कर दिया। नेशनल हाईवे जाम लगा दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। करीब 400 पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। डीजे संचालकों के विरोध के चलते प्रशासन समाधान करने की बात कही है। कल यानी गुरुवार को डीजे संचालक के कुछ सदस्य और प्रशासन के बीच बातचीत की जाएगी। एएसपी ने कहा कि डीजे को लेकर जो सुप्रीम कोर्ट के निर्देश हैं, हम उसका पालन कर रहे हैं। हम उसके खिलाफ नहीं जा सकते। कल डीजे संचालकों की ओर से 10 लोगों को प्रतिनिधि मंडल बैठक के लिए आएगा। उसमें आगे की चर्चा की जाएगी। डीजे संचालक बोले- घर चलाना मुश्किल हुआ डीजे संचालक राजू मेड़ा ने बताया कि जिले में सभी तरह के कार्यक्रमों में डीजे बैन कर दिया है। इससे हमारी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है। हर साल शादी सीजन में हमें अच्छी कमाई की उम्मीद रहती है, लेकिन प्रतिबंध के कारण ऑर्डर नहीं मिल रहे हैं। हम डीजे संचालकों ने आज मीटिंग रखी थी। इसके बाद एसपी ऑफिस गए। यहां एसपी ने कहा कि डीजे बजाने की परमिशन नहीं दे सकते। अभी तक कोई समाधान नहीं मिला है गजेन्द्र मुनिया ने कहा, स्थिति ऐसी हो गई है कि घर का खर्च भी नहीं निकल पा रहा। जो डीजे 25 से 30 लाख में खरीदा था। उसका कर्जा भी नहीं चुका है। ऐसे में अब परिवार चलना मुश्किल हो गया है। इसी कारण हम प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन की 5 तस्वीरें देखिए –

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *