डे आउट, न्यू ईयर सेलिब्रेशन में मस्ती और डांस का रंग

भास्कर न्यूज |लुधियाना डैजलिंग लेडीज ग्रुप की तरफ से एक खास डे आउट का आयोजन किया गया, जिसमें न्यू ईयर सेलिब्रेशन को यादगार बनाने के लिए फन, डांस और एंटरटेनमेंट से भरपूर माहौल देखने को मिला। इस आयोजन की मेजबानी गुरमीत कौर वालिया ने की, जिनकी अगुवाई में पूरा कार्यक्रम उत्साह और ऊर्जा से सराबोर रहा। डे आउट की शुरुआत सभी मेंबर्स के आपसी स्वागत और हल्की-फुल्की बातचीत से हुई। इसके बाद म्यूजिक और डांस ने माहौल को पूरी तरह जश्न में बदल दिया। न्यू ईयर थीम पर सजे इस सेलिब्रेशन में महिलाओं ने जमकर डांस किया और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। अलग-अलग गेम्स और फन एक्टिविटीज ने सभी को व्यस्त और उत्साहित बनाए रखा। गुरमीत कौर वालिया ने कहा कि इस तरह के डे आउट सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए नहीं, बल्कि आपसी जुड़ाव और तनाव से राहत के लिए भी जरूरी हैं। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच देना है, जहां वे अपनी रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से कुछ समय निकालकर खुलकर हंस सकें, डांस कर सकें और खुद के लिए वक्त बिता सकें। कार्यक्रम के दौरान न्यू ईयर सेलिब्रेशन को खास बनाने के लिए केक कटिंग भी की गई। सभी मेंबर्स ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं और आने वाले साल को सकारात्मक सोच और नई ऊर्जा के साथ शुरू करने का संकल्प लिया। डे आउट के अंत में सभी ने इस सफल आयोजन के लिए होस्ट का धन्यवाद किया। यह डे आउट न सिर्फ मनोरंजन से भरपूर रहा, बल्कि महिलाओं के बीच दोस्ती और सामूहिक खुशी को भी मजबूती देने वाला साबित हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *