डैम में डूबने से चार युवकों की मौत:सरायकेला में नहाने के दौरान हुआ हादसा, पानी के नीचे सिर पत्थर से टकराने की आशंका

सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को चेक डैम में डूबने से चार युवकों की मौत हो गई। घटना खरसावां थाना क्षेत्र के दलाईकला के पास बने चेक डैम में हुई। हादसा नहाने के दौरान हुआ। चारों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे। गौरव और हरिवास बेस्ट फ्रेंड थे मृतकों की पहचान गौरव मंडल, हरिवास दास, सुनील साहू और मनोज साहू के रूप में हुई है। सभी दलाईकला गांव के निवासी थे। गौरव और हरिवास बेस्ट फ्रेंड थे, जबकि सुनील और मनोज रिश्तेदार थे। दो युवक पानी के बाहर ही खड़े रहे स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव के छह युवक नहाने के लिए डैम पहुंचे थे। इनमें से चार युवकों ने डैम में छलांग लगाई। दो युवक बाहर ही खड़े रहे। पानी में उतरते ही उनके सिर नीचे मौजूद किसी पत्थर से टकरा गए। इससे वे अचेत होकर डूब गए। इधर, हादसा देख बाहर खड़े दोनों युवकों ने तुरंत शोर मचाया और गांव वालों को बुलाया। ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। प्रशासन और पुलिस की मदद से चारों शवों को डैम से बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में चेक डैम की सुरक्षा व्यवस्था में भारी लापरवाही सामने आ रही है। घटना के बाद पूरे दलाईकला गांव में शोक की लहर है। ———————————– ये भी खबर पढ़िए जमशेदपुर के बागबेड़ा में 100 घरों में घुसा पानी:लगातार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन ने राहत कैंप बनाए जमशेदपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बागबेड़ा क्षेत्र के नया बस्ती में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। अब तक 100 से अधिक घरों में पानी घुस चुका है। इनमें से करीब 50 से 60 घर पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *