जयपुर में डॉक्टर्स का क्रिकेट टूर्नामेंट 5 दिसंबर से शुरू होगा। मीना डॉक्टर्स प्रीमियर लीग (MDPL) नाम से होने वाला यह टूर्नामेंट पांच से सात दिसंबर तक होगा। यह फ्रैंडली टूर्नामेंट जगतपुरा स्थित नैना क्रिकेट अकादमी में आयोजित होगा। टूर्नामेंट के आयोजन समिति सदस्य डॉ. विकास झारवाल और डॉ. सुरेन्द्र मीणा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 150 से ज्यादा डॉक्टर शामिल हो रहे हैं। इसमें कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें जयपुर समेत अन्य जिलों के अलग-अलग मेडिकल और डेंटल कॉलेजों से जुड़े डॉक्टर शामिल हैं। फाइनल मैच 7 दिसंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 4 लीग मैच के अलावा दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच होगा।


