डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत:कुछ दिन से सीने में दर्द की शिकायत थी, रात को डॉक्टर्स मीट में हुए थे शामिल

बीकानेर में हार्ट अटैक से डॉक्टर की मौत हो गई। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता (56) के शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे घर पर अचानक सीने में दर्द हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने बताया- डॉ. राजेश गुप्ता को पिछले कुछ दिनों से सीने में दर्द की शिकायत थी। उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें हल्दीराम हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां काफी प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉ. गुप्ता गुरुवार रात जयपुर रोड पर स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित डॉक्टर्स मीट में परिवार के साथ शामिल हुए थे। इस दौरान उन्हें किसी तरह की कोई शिकायत नहीं थी। इस कार्यक्रम में शामिल डॉक्टर्स ने बताया कि वे सभी से मिल रहे थे। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के पूर्व स्टूडेंट्स हर साल डॉक्टर्स मीट का आयोजन करते हैं। डॉ. राजेश गुप्ता रात को इस मीट में शामिल हुए थे। वह बीकानेर में पुरानी गिन्नानी इलाके में रहते थे। डॉ. राजेश गुप्ता जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर थे। उनका काम जिले में टीकाकरण था। वे मई 2024 से जनवरी 2025 तक बीकानेर के कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) रहे। इस दौरान उन्होंने बीकानेर में जनता क्लिनिक शुरू कराने सहित कई अहम स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्राफिक में देखिए हार्ट अटैक के संकेत… हार्ट अटैक से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… सेना के जवान की ट्रेनिंग के समय हार्ट-अटैक से मौत:5 दिन पहले छुट्‌टी से लौटे थे, बेटे को गोद में लिए पत्नी पार्थिव देह को दुलारती रही प्रमोशन के बाद ट्रेनिंग कर रहे सेना के जवान मनजीत सिंह (33) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे श्रीगंगानगर के रेडबग्गी गांव के रहने वाले थे। 5 दिन पहले ही वे छुट्‌टी से ड्यूटी पर लौटे थे। (यहां पढ़ें पूरी खबर) ड्यूटी से लौटे कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत:रात को खाना खाकर सोए थे, पत्नी सुबह जगाने गई तो नहीं उठे ASI के फिजिकल टेस्ट में दौड़ रहे हेड-कॉन्स्टेबल की मौत:2KM दौड़ने के बाद आया हार्ट अटैक, गिरने के बाद फिर नहीं उठे 18 साल के नेशनल एथलीट की हार्ट अटैक से मौत:सुबह बेचैनी और हाथ-पैरों में कंपकंपी हुई थी; रोजाना 5KM रनिंग करता था जयपुर में कांग्रेस सांसद के बेटे की हार्टअटैक से मौत:सीने में दर्द के बाद हॉस्पिटल में एडमिट थे, डॉक्टर के सामने ही दम तोड़ा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *